A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

एमओसी के ओएसडी तथा डायरेक्टर टेक्निकल ने की उपायुक्त से औपचारिक मुलाकात

धनबाद

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआइएल) के एमओसी के ओएसडी श्री आलोक कुमार तथा डायरेक्टर टेक्निकल श्री बीरेंद्र कुमार ठाकुर ने आज संध्या उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के साथ औपचारिक मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान दोनों पदाधिकारियों के बीच बेलगड़िया टाउनशिप के निवासियों को रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा सहित सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही बेलगड़िया टाउनशिप को सहयोगात्मक तरीके से विकसित करने पर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान केन्दुआडीह में गैस रिसाव के नियंत्रण और लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, एमओसी के ओएसडी श्री आलोक कुमार तथा डायरेक्टर टेक्निकल श्री बीरेंद्र कुमार ठाकुर, जेआरडीए के पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!