
जिला पंचायत राज कार्यालय, गया)
“प्रेस विज्ञप्ति”
पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु दिनांक 02.04.2026 को जिला परिषद्, गया के सभागार में श्री शैलेश कुमार दास, उप विकास आयुक्त, गया की अध्यक्षता में श्री आदित्य कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, गया के द्वारा सभी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, कनीय अभियंता / सहायक अभियंता LAEO, गया, अंकेक्षक (पंचायत), तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव एवं लेखापाल-सह-आई.टी सहायक के साथ 15वीं वित्त आयोग, षष्ठम् वित्त से संबंधित योजना, मोक्षधाम से संबंधित योजना, पंचायत सरकार भवन निर्माण, पंचायत सरकार भवन की क्रियाशीलता / अक्रियाशीलता से संबंधित, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट की योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना, सभी ग्राम पंचायत से क्रियान्वित योजनाओं पर कटौती की गई जी०एस०टी०, आयकर एवं अन्य सभी प्रकार की कटौतियाँ, लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र, आर०टी०पी०एस० एवं ई० ग्राम कचहरी, मेरा गाँव मेरी धरोहर, एवं पंचायत सचिवों के स्थापना से संबंधित विषयों पर गहन समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में सभी उपस्थित पदाधिकारी / कर्मियों को निदेशित किया गया कि सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। यदि इस कार्य में किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो दोषी पदाधिकारी / कर्मियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही कन्या विवाह मंडप योजनान्तर्गत स्वीकृत योजनाओं का प्राक्कलन तैयार कर जिला पंचायत राज कार्यालय, गया को अविलम्ब भेजने हेतु निदेशित किया गया एवं अन्य शेष सभी पंचायतों के लिए भूमि चिन्हित कर अंचल अधिकारी के माध्यम से विहित प्रपत्र में प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
उप विकास आयुक्त, गया द्वारा जिला पंचायत राज पदाधिकारी, गया को 15वीं वित्त आयोग एवं षष्ट्म राज्य वित्त आयोग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं पर 50% से कम राशि खर्च करने वाले पदाधिकारियों / कर्मियों को चिन्हित करते हुए स्पष्टीकरण की मांग कर कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
- वन्दे भारत लाइव टीवी न्यू






