A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैदरगंज के शिक्षकों ने एक अनुकरणीय अनूठी मिसाल पेश की

जाना बाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैदरगंज के शिक्षकों ने एक अनुकरणीय अनूठी मिसाल पेश की। जो स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत आपसी सहयोग से विद्यालय की प्रतिभाओं को साइकिल देकर समारोह पूर्वक पुरस्कृत किया सम्मान से गदगद मेधाऐ चहक उठी।और शिक्षा क्षेत्र में इस पहल को लेकर शिक्षकों के इस कार्य की जमकर सराहना हो रही है ।शिक्षा क्षेत्र तारुन की पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैदरगंज पूरब पट्टी पटखौली में स्कूल चलो अभियान के तहत आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि काली प्रसाद दुबे संचालन शिक्षक प्रदीप कुमार कनौजिया ने किया। समारोह के दौरान विद्यालय की उत्तरा पांडे ,गुलशन ,आरती, महक आदि छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। उपस्थित लोगो को संकुल प्रभारी झिनकाई निषाद, संदीप कुमार,मनोज कुमार प्रजापति , अजय कुमार विश्वकर्मा ,कुसुम यादव आदि शिक्षक शिक्षिकाओ ने संबोधित किया। वर्ष 2025 /26 में सत प्रतिशत कक्षा में उपस्थित के साथ सर्वोच्च अंक अपने वाले कक्षा 6 की छात्रा खुशी, लक्ष्मी, श्रवण कुमार को साइकिल देकर सम्मानित किया गयाl प्रधानाध्यापक उदय प्रताप सिंह ने बताया बच्चों के अंदर सोई हुई प्रतिभाओं को जागृत करने और उन्हें बराबर विद्यालय आने के उद्देश्य से विद्यालय के शिक्षकों की आपसी सहयोग से जुटाए गई धन राशि से छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गयाl साइकिल के अलावा अन्य दर्जनों छात्राओं को कॉपी और पेन देकर सम्मानित किया गया l समारोह में त्रिवेणी पाठक ,पूनम मिश्रा, रामदेव पाठक ,राम हर्ष यादव आदि सहित क्षेत्र के सैकड़ो महिला पुरुष नागरिक उपस्थित रहे। जो द्वारा इस तरह की उठाए गए कदम की सराहना की।

Back to top button
error: Content is protected !!