
महाशिवरात्रि को लेकर पहाड़ी मंदिर में हुआ पहाड़ी बाबा का भव्य मेहंदी-हल्दी कार्यक्रम।।
रिपोर्टर/राशीद अंसारी
रांची। श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति, पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार के संस्थापक श्री नंद किशोर सिंह चंदेल ने बताया कि आज दिनांक 8 फरवरी, रविवार को दोपहर 3:00 बजे से रांची स्थित पहाड़ी मंदिर (काशी विश्वनाथ मंदिर) परिसर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पहाड़ी बाबा का मेहंदी-हल्दी कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पहाड़ी बाबा का भव्य श्रृंगार कर विधिवत पूजन एवं भव्य आरती की गई। श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति, पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार की महिला टीमों द्वारा मेहंदी-हल्दी की रस्में संपन्न कराई गईं। भक्तिमय भजनों के साथ उपस्थित श्रद्धालु झूमते-गाते नजर आए और पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य अतिथियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों को संस्थापक नंद किशोर सिंह चंदेल द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
मेहंदी-हल्दी कार्यक्रम में
वर पक्ष से – ममता मिश्रा
वधू पक्ष से – वीणाश्री एवं अंजना सिन्हा
की सहभागिता रही।
भजन-कीर्तन हेतु जैप-1 कीर्तन मंडली, बर्जपुर कीर्तन मंडली तथा सिद्धि विनायक कीर्तन मंडली (रातू) ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थापक नंद किशोर सिंह चंदेल, मुख्य सलाहकार अर्चना मिर्धा, कोषाध्यक्ष कविता वर्मा, संरक्षक वीणाश्री, अंजना सिन्हा, ममता मिश्रा, अखिलेश राय, रामदेव सिंह, सागर सिंह, लखन कुमार, कैलाशी अरविंद सिंह, अमन ठाकुर सहित समिति के अनेक पदाधिकारी, सदस्य, महिला मंडल एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।











