A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

वाराणसी: 6 साल का श्रेयांश बना एक दिन का IPS अधिकारी, BHU गेट पर संभाली ट्रैफिक व्यवस्था

वाराणसी: 6 साल का श्रेयांश बना एक दिन का IPS अधिकारी, BHU गेट पर संभाली ट्रैफिक व्यवस्था

वाराणसी: 6 साल का श्रेयांश बना एक दिन का IPS अधिकारी, BHU गेट पर संभाली ट्रैफिक व्यवस्था

वाराणसी। शहर में एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब महज 6 साल के श्रेयांश को एक दिन के लिए IPS अधिकारी बनाया गया। नन्हे “अफसर” ने न सिर्फ पुलिस व्यवस्था को करीब से देखा, बल्कि ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया।

 

BHU गेट पर संभाली ट्रैफिक व्यवस्था

श्रेयांश ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के मुख्य द्वार पर खड़े होकर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और आम लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी।

 

उन्होंने खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और तीन सवारी न बैठाने के लिए जागरूक किया।पुलिस थाने का किया निरीक्षण

श्रेयांश ने लंका थाना परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हवालात, शस्त्रागार और अन्य विभागों को देखा और पुलिस अधिकारियों से कई सवाल पूछे।

 

अधिकारियों ने भी उनके सवालों का जवाब देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान श्रेयांश ने कुछ फाइलों को भी देखा और उनके बारे में जानकारी ली।

 

Make-A-Wish Foundation ने पूरी की इच्छा

Make-A-Wish Foundation of India के सदस्य भास्कर ने बताया कि संस्था गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 3 से 15 वर्ष तक के बच्चों की इच्छाएं पूरी करती है।इसी क्रम में वाराणसी पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर श्रेयांश की IPS अधिकारी बनने की इच्छा पूरी की गई।

 

“मुझे बहुत खुशी हो रही है”

एक दिन के IPS अधिकारी बने श्रेयांश ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया और हेलमेट बांटकर जागरूक किया। श्रेयांश के परिजनों ने बताया कि वह गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने सभी से दुआ करने की अपील की, ताकि वह जल्द स्वस्थ हो सके।

Back to top button
error: Content is protected !!