A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने टीएसीसी लिमिटेड की इस पहल की प्रशंसा

विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने टीएसीसी लिमिटेड की इस पहल की प्रशंसा

विधायक डॉ राजेश सोनकर ने ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट एवं आजीविका दीदी कैफे का किया लोकार्पण विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने टीएसीसी लिमिटेड की इस पहल की प्रशंसा

सोनकच्छ – शनिवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेश सोनकर  के कर कमलों द्वारा सिविल अस्पताल सोनकच्छ में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट BPHU, दीदी कैंटीन का भूमि पूजन किया एवं एनआरसी वार्ड एवं उप स्वास्थ्य केंद्र अरनिया जागीर हेतु मेडिकल उपकरण एवं अन्य आवश्यक सामग्री TACC कंपनी द्वारा प्रदाय कार्यक्रम आयोजित किया गया l विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने टीएसीसी लिमिटेड की इस पहल की प्रशंसा की और स्वास्थ्य क्षेत्र में कंपनी के अनूठे एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कंपनी का उदाहरण देते हुए समाज के अन्य लोगों को भी इस पहल में आगे आकर सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि टीएसीसी लिमिटेड द्वारा भारत सरकार के टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जुलाई 2025 से 1000 मरीजों को अगले छह माह तक प्रतिमाह नि:शुल्क ‘नि-क्षय पोषण आहार किट’ प्रदान की जा रही है।  इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजनी जेम्स बैक, बीएमओ सोनकच्छ डॉ. राकेश कुमार एवं बीडीओ दीपक चौहान उपस्थित थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, TACC सीनियर एडवाइजर एवं कर्मचारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि वरिष्ठ नागरिक प्रेस मीडिया कर्मीबीसीएम पवन सोनेर, एएनएम, आशा सुपरवाइजर, , स्वयं सहायता समूह दीदी आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे l

सोनकच्छ से महेश मालवीय कि रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!