A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

शासकीय स्कूल बने अहाता, शाम होते ही छलकते हैं जाम,

सागर वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। प्रशासन द्वारा स्कूल चले हम अभियान के तहत बच्चों को स्कूल बुलाया गया जिसमें शासकीय स्कूल के द्वारा हर कोशिश की गई की बच्चे शिक्षा से वंचित न रहे लेकिन दूसरी और देखें तो जहां शिक्षा का मंदिर है वहीं पर शराबियों का अड्डा बना रहता है ऐसे में कैसे चले हम स्कूल प्रशासन द्वारा जगह-जगह शराब के अड्डे खोल दिए गए हैं जिसके कारण स्कूल के प्रांगण में शराबियों ने अपना अड्डा बना लिया है हम बात कर रहे हैं रजाखेड़ी प्राथमिक कन्या शाला कि यहां स्कूल प्रबंधन के द्वारा कोई खास ऐसी व्यवस्था नहीं की गई है की स्कूल के प्रांगण में आवारा तत्व न घुस सके स्कूल प्रांगण में आज सामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं प्रशासन द्वारा भले ही आहतें बंद कर दिए गए हैं लेकिन सरकारी स्कूलों में उन शराबियों के लिए अहाते 24 घंटे चालू है सरकारी स्कूलों में सुरक्षा के कोई खास इंतजाम नहीं है यहां पर स्कूल समय के अलावा रात में भी शराबियों का अड्डा लगा रहता है देखने में यही आ रहा है कि यहां का प्रशासन सुस्त हैं इसके अलावा नगर पालिका के अध्यक्ष लेकर पार्षद भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे देखने में आया है की वार्ड क्रम 9 में स्थापित शासकीय कन्या प्राथमिक शाला की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिसके चलते यह है शाम होते ही शराबियों का अड्डा बन जाता है।

Back to top button
error: Content is protected !!