
श्री श्री 1008 नंदा महाराज की वार्षिक मेला उत्सव के मौके पर गांव में निकाली शोभा यात्रा।
पाली रोहट क्षेत्र के खारड़ा बांध में श्री श्री 1008 नंदा महाराज के वार्षिक मेला उत्सव साधु संतों की उपस्थिति में गांव में शोभायात्रा निकाल गई श्री नंदा महाराज की समाधि पर ध्वजा चढ़ाई महाप्रसादी का भोग लगाया हजारों की संख्या में बावरी समाज के भक्तगण जयकारा लगाते हुए नाचते गाते समाधि स्थल पहुंचे। पंडित मुरली महाराज द्वारा पूजा अर्चना की गई, सरपंच गीगा देवी, भंवरलाल बावरी द्वारा प्रसादी का भोग लगाया गया साधु संत गुलाब भारती, भंवरा महाराज, विद्या भारती, पुष्पागिरी ,मैनागिरी का समाज बंधुओ द्वारा स्वागत किया गया। गुरुवार रात्रि को विशाल भजन संध्या वह शुक्रवार 13 सितंबर 2024 को मैला व महा प्रसादी का आयोजन किया गया। भंवरी समाज द्वारा अतिथियों जिला अध्यक्ष गणपत बावरी, गुमान सिंह जी ,सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल बावरी, खारड़ा जीएसएस उपाध्यक्ष शंकर लाल फुलवारिया, का माल साफा बनाकर स्वागत किया गया वह भामाशाहों का समाज द्वारा बहुमान किया गया। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल बावरी संग्राम पवार सुखाराम भाटी, धनाराम डाबी, छोगाराम पंवार, जीताराम डाबी, नेनाराम भाटी, शिवलाल वार्ड पंच, देदाराम राठौड़ ,ओमाराम निमली, चुन्नीलाल भाटी,मोहनदास जी महाराज वह युवा मंडल हजारों की संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे। आयोजन करता बावरी समाज खारड़ा।






















