A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

गणेश भगवान को पहनाई सोने की चेन, विसर्जन के वक्त उतारना भूले, 10 घंटे तक खोजता रहा परिवार!

देशभर में गणेश उत्सव की धूम है और जिन लोगों ने बप्पा को अपने घर में आमंत्रित किया था, वो अब उन्हें विसर्जित कर रहे हैं. इस मौके पर बहुत से लोग गणेश भगवान को सोने-चांदी के गहने तोहफे में पहनाते हैं और उनका श्रंगार करते हैं. पर कई बार लोग विसर्जन के वक्त भगवान को चढ़ाए गए आभूषण उतारना भूल जाते हैं. फिर कई लोग पानी (Gold Chain Immersed with Ganesh idol) में गोते लगाकर उन आभूषणों को बटोर लेते हैं और बेच डालते हैं. ऐसा ही बेंगलुरु के एक परिवार ने भी किया. उन्होंने भगवान को एक सोने की चेन चढ़ाई, मगर विसर्जन के वक्त उतारना भूल गए. उसके बाद 10 घंटे तक परिवार उसे खोजता रहा. बड़ी मुश्किल से उनकी किस्मत चमकी और आभूषण उनके हाथ लगा.

Back to top button
error: Content is protected !!