
विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो
भूपतवाला स्थित स्वामी नारा
यण भागवत धाम में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन
हरिद्वार के भूपतवाला स्थित प्रसिद्ध स्वामी नारायण भागवत धाम आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन संपन्न हुआ। इस पुण्य आयोजन का आयोजन गुजरात के अंजार-कच्छ निवासी शोभना बेन द्वारा मां गंगा के पावन तट पर कराया गया, जिससे अनेक श्रद्धालुओं को इस दिव्य कथा-श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हुआ।श्रीमद्भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं ने कथा व्यास श्री लग्नेश भाई ठक्कर ‘केसरी’ के श्रीमुख से किया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की अनंत लीलाओं, भक्ति, ज्ञान एवं धर्म के महत्व का विस्तार से वर्णन किया। कथा श्रवण कर उपस्थित भक्तजन अपने जीवन को धन्य एवं कृतार्थ अनुभव करते नजर आए।
इस अवसर पर आयोजनकर्ता शोभना बेन, श्री गणेश व्यास, नितिन बेन सहित अनेक श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे। समूचा आश्रम भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया।वक्ताओं ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा साक्षात भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य विग्रह तथा उनकी अनंत महिमा का स्वरूप है। इसका श्रवण मनुष्य के जीवन को पवित्र बनाकर उसे धर्म, भक्ति और मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर करता है। आयोजन के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने कथा का लाभ लेकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।




