महराजगंज, शनिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने सबसे पहले भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का भ्रमण किया और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) तथा प्रशासन-पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सीमा क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने और समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य हर हाल में सितंबर माह तक पूरा कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान चेक पोस्ट तक आवागमन के लिए सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने मुख्य मार्ग को लगातार संचालित रखने पर विशेष जोर दिया ताकि सीमा क्षेत्र में आवागमन प्रभावित न हो।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नौतनवा नवीन कुमार, नायब तहसीलदार नौतनवा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक सम्पन्न
10/05/2026
भूपतवाला स्थित स्वामी नारायण भागवत धाम में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन
10/05/2026
श्री अवधूत गणेश हरि आश्रम में परम पूज्य संत निहाल सिंह जी महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्ति भाव से संपन्न
10/05/2026
जिला अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने स्वगणना करने हेतु ग्रामीणो को किया जागरूक
10/05/2026
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने अभियोजन एवं न्यायालय सम्बन्धित कार्यो की समीक्षा बैठक की
10/05/2026
KORBA BREAKING : बरपारा कोहड़िया में युवक की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
10/05/2026
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज जी ने आज पंचकूला के प्रसिद्ध माता मनसा देवी सिद्ध पीठ मंदिर में सह-परिवार पूजा-अर्चना की और देवी माँ का आशीर्वाद लिया *
10/05/2026
अंबाला में चौकी के बाहर चले तेजधार हथियार, विवेक चौधरी ललाना समेत 9 जख्मी, 5 पीजीआई रेफर
10/05/2026
अनुसूचित जाति मोर्चा की विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न
10/05/2026
11 मई को आयोजित होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!