
*सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम द्वारा अन्तर्राजिय नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कारवाई
।*
*150 किलोग्राम चूरापोस्त व कैंटर सहित पंजाब के 2 नशा तस्कर काबू ।*
*पंजाब के लुधियाना में ले जाई जा रही थी पकड़ी गई चूरापोस्त की बड़ी खेप ।*
जिला की सीआईए स्टाफ नरवाना ने पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा पु से के कुशल मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक नरवाना श्री कमलदीप राणा के नेतृत्व में कार्य करते हुए नशा तस्करों के खिलाफ लगातार बड़ी कार्यवाही करते हुए *सीआईए प्रभारी SI सुखदेव सिंह* की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर घसो खुर्द गांव के नजदीक से पंजाब के 2 नशा तस्करों को 150 किलोग्राम चूरापोस्त सहित काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है । दोनों आरोपी चोरी छिपे कैंटर में तिरपाल के नीचे चूरापोस्त की खेप छिपाकर पंजाब के लुधियाना एरिया में ले जा रहे थे ।
पकडे गए आरोपीयों की पहचान लवदीप उर्फ दीप व लवप्रीत उर्फ बब्बू वासीयान गिदडविंडी तहसील जगरावां जिला लुधियाना के तौर पर हुई है।
जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सीआईए नरवाना की एक टीम *ASI अवतार सिंह* के नेतृत्व में घसो गांव के अड्डा पर मौजूद थी कि सीआईए टीम को मुखबरी मिली कि पंजाब के 2 नशा तस्कर एक कैंटर में भारी मात्रा में चूरापोस्त की खेप भरकर पंजाब की तरफ जाने वाले हैं । सीआईए टीम तुरंत हरकत में आई और उच्च अधिकारियों को मुखबरी बारे सूचित किया व तत्परता से कारवाई करते हुए घसो गांव के नजदीक नाकाबंदी शुरू की । थोड़ी देर बाद उक्त नंबर का कैंटर जींद की तरफ से आता दिखाई दिया, सीआईए टीम ने कैंटर व आरोपीयों को मौका पर ही काबू कर लिया । सीआईए टीम ने राजपत्रित अधिकारी को मौका पर बुलाया और उनकी हाजरी में आरोपीयों की कैंटर की तलाशी ली तो कैंटर से तिरपाल के नीचे 5 कट्टों में 150 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ ।
जिस पर आरोपीयों के खिलाफ थाना उचाना में मुकदमा नंबर 117 दिनांक 08/5/2026 धारा 15C/61/85 NDPS के तहत मामला दर्ज करके आगामी कारवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।
जींद पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें तथा नशा तस्करी या अन्य किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
