
*सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरों के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक।*
*चोरी शुदा 9 मोटरसाईकिलों सहित 2 चोर काबू ।*
जिला की सीआईए स्टाफ नरवाना ने *पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह* के कुशल मार्गदर्शन व *उप पुलिस अधीक्षक नरवाना श्री कमलदीप राणा के नेतृत्व* में कार्य करते हुए अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करते हुए *सीआईए प्रभारी SI सुखदेव सिंह* की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कारवाई करते हुए 2 मोटरसाइकिल चोरों को काबू करके उनके कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाईकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है ।
पकडे गए आरोपीयों की पहचान जोगिंदर उर्फ कला वासी सिन्सर व अमन वासी बाहरी जिला करनाल के तौर पर हुई है।
जानकारी देते हुए *सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह* ने बताया की सीआईए की एक टीम *ASI शमशेर सिंह* के नेतृत्व में नरवाना में ही मौजूद थी कि टीम को मुखबरी मिली कि अमन वासी बाहरी जिला करनाल व जोगिंदर उर्फ काला वासी सिन्सर चोरी की बाइक पर नरवाना की तरफ आ रहे हैं सीआईए टीम ने तुरंत नाकाबंदी करके दोनों आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया । उक्त मोटरसाइकिल आरोपियों द्वारा नरवाना से ही चोरी की गई थी । सीआईए टीम ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने चोरी की 9 वारदातों का खुलासा किया जिस पर पुलिस टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर रेड करके 8 अन्य मोटरसाईकिलें बरामद कर लीं ।
दोनों आरोपीयों को मुकदमा नंबर 81 दिनांक 30.4.2026 धारा 303 BNS थाना शहर नरवाना में गिरफ्तार करके आगामी कारवाई की जा रही है ।
जींद पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें तथा नशा तस्करी या अन्य किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


