A2Z सभी खबर सभी जिले की

केन्द्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के सुपुत्र एवं पुत्रवधु को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिया सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के सुपुत्र श्री केसरी नंदन और पुत्रवधू प्रेरणा के परिणय सूत्र में बंधने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं और नव दम्पत्ति को उनके सुखद दाम्पत्य जीवन और उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नव-दंपति को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और उनके परिवार से भेंट कर खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित अन्य गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से भी आत्मीय चर्चा की। इस शुभ अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, नवकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक शैलेंद्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू, श्रीमती संध्या भार्गव, डॉ. निवेदिता रत्नाकर, डॉ. अखिलेश रत्नाकर, राजेंद्र सिंह, प्रभारी संभाग कमिश्नर एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ला, पुलिस उपमहानिरीक्षक सचिंद्रनाथ चौहान, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, पुलिस अधीक्षक इंटेलिजेंट दिनेश कौशल अपर कमिश्नर पवन जैन, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं परिजन मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!