A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

समय सीमा से पूर्व आठ एचएलबी पूर्ण कर सागर का गौरव बने अरूण दुबे

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*राष्ट्रीय जनगणना महाअभियान के अंतर्गत जिले में चल रहे जनगणना कार्य में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए सुपरवाइजर अरुण दुबे ने समय सीमा से पूर्व आठ एचएलबी का कार्य पूर्ण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके इस उत्कृष्ट कार्य से सागर जिले का गौरव बढ़ा है।कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल के मार्गदर्शन में एक मई से 30 मई तक संचालित मकान गणना कार्य के अंतर्गत श्री दुबे ने अपने अधीनस्थ प्रगणकों के सहयोग से दुर्गम क्षेत्रों में कार्य करते हुए मात्र आठ दिनों में आठ एचएलबी का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कराया। इन क्षेत्रों में 0145 भिलैया–मोती सिंह, 0146 थावरी–शरद चढ़ार, 0147 थावरी–प्रवेश पटेल, 0148 जामुन पानी–प्रवेश पटेल, 0150 जमुनिया चिखली–इंद्रपाल लोधी, 0151 जमुनिया चिखली–संदीप मेहरा, 0152 गुटोरी बैरागी–रविराज सिंह तथा 0153 हिरनपुर–रविराज सिंह शामिल रहे। अरुण दुबे ने बताया कि कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल, अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी अविनाश रावत, एसडीएम श्रीमती राजनंदनी शर्मा तथा चार्ज अधिकारी देवी प्रसाद चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में यह कार्य समय सीमा में पूर्ण करना संभव हो सका। उन्होंने बताया कि सभी एचएलबी क्षेत्र दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण थे, किंतु राष्ट्रीय दायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिना किसी विलंब के कार्य को पूर्ण किया गया। शिक्षक होने के साथ-साथ राष्ट्रीय धर्म के निर्वहन की भावना से पूरी टीम ने समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। श्री दुबे के इस उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्य के लिए कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Back to top button
error: Content is protected !!