
समाधान दिवस पर फरियादियों की सुनी गई फरियाद, थाना प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता रहे मौजूद
कुशीनगर। विशुनपुरा थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। थाना प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता ने व्यक्तिगत रूप से एक-एक फरियादी की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, घरेलू कलह, रास्ता विवाद और अन्य नागरिक शिकायतों से जुड़े कुल दर्जनों प्रकरण सामने आए। थाना प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता ने राजस्व और पुलिस टीम के सहयोग से कई मामलों में मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए।
थाना प्रभारी ने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण ही समाधान दिवस का उद्देश्य है। इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग से जुड़े कर्मचारियों को भी निर्देशित किया कि मौके पर जाकर स्थलीय सत्यापन कर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
ग्रामीणों ने थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए भरोसा जताया कि समाधान दिवस वास्तव में लोगों के लिए राहत का माध्यम बन रहा है।
रिपोर्टर…मान्धाता कुशवाहा, वंदे भारत न्यूज



















