
होडल: विधायक हरेंद्र सिंह ने कृषि दुर्घटना सहायता योजना के तहत किसानों को वितरित किए चेक
वन्दे भारत न्यूज़ /प्रवीण कुमार (होडल)23 जनवरी 2026 आज हरियाणा सरकार की किसान हितैषी नीतियों को धरातल पर उतारते हुए आज होडल नगरपालिका मार्केट में लाभार्थियों को आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर के मार्गदर्शन में, स्थानीय विधायक श्री हरेंद्र सिंह ने पीड़ित किसान परिवारों को संबल प्रदान किया।कार्यक्रम के दौरान विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि कृषि कार्यों के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं के समय किसानों की आर्थिक मदद करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के पात्र लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की गई है।इन्हें मिली सहायता राशि:चेक वितरण कार्यक्रम के तहत गांव सौंध निवासी श्रीमती चंद्रवती (पत्नी श्री कैलाश) को ₹1,25,000 की सहायता राशि दी गई। इसके अतिरिक्त श्रीमती बबीता (पुत्री दरयाब, सौंध), कैसब (पुत्र श्री अर्जुन सिंह, बासवा), श्री वीरेंद्र सिंह (पुत्र श्री धनीराम, लोहिना) और लाल सिंह (पुत्र श्री गोबिंद सिंह, भिड़ूकी) को ₹37,500 – ₹37,500 के चेक प्रदान किए गए।
होडल विधायक ने दोहराया कि भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है और अंत्योदय की भावना से हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जा रही है। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और संबंधित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। र्होडल में किसानों को चेक वितरित किए विधायक हरेंद्र सिंह व पूर्व मंत्री चौधरी हर्ष कुमार के सुपुत्र भाई विश्वेंद्र उर्फ भालू और मार्किट कमेटी चेयरमैन जगविंदर सोरोत,बाईस चेयरमैन तारु,मनोज सोरोत,भगत पार्षद,राजू पार्षद,रमेश पार्षद ब अन्य लोग मौजूद रहे