
++++++ रविवार 21 सितंबर 2025 +++++++++++
गौरेला पेन्ड्रारोड-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद-एबीवीपी, ने गौरेला नगर एवं महंत बिसाहूदास उद्यानिकी महाविद्यालय की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जानकारी अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गौरेला नगर अध्यक्ष के लिए डॉ• शैलेश यादव को चुना गया गया है। रूपा सेन को एक बार फिर से नगर मंत्री का पद सौंपा गया है। महंत बिसाहूदास उद्यानिकी महाविद्यालय ईकाई में साहिल यादव को अध्यक्ष तथा योगेश साहू को मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार गौरेला नगर में माधव शर्मा, विकास सोनकर, सुमन ग्वास को सह मंत्री नियुक्त किया गया है।।महाविद्यालय ईकाई में किरण, चंद्रप्रकाश और श्रेया तिवारी को उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। जानकारी अनुसार दीपक प्रधान, कल्पना बघेल, हरीश बंजारे को सह मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुभम पाठक ने कहा कि हर परिसर में विद्यार्थी परिषद का कार्य केवल राष्ट्रहित में होगा। पेन्ड्रा नगर मंत्री श्रेयांश पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा एबीवीपी का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव छात्रहित के लिए समर्पित रहता है।