
अनुसूचित जनजाति मोर्चा में नई नियुक्तियां, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
पांढुर्णा/छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। संगठन द्वारा श्री मोरेश्वर जी मर्सकोले को अनुसूचित जनजाति मोर्चा छिंदवाड़ा जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है, वहीं श्री रामेश्वर जी कवडेती को अनुसूचित जनजाति मोर्चा पांढुर्णा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन नियुक्तियों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनजातीय समाज के हितों के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करेंगे।
इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके सफल कार्यकाल की कामना की।









