
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शांन्तिपूर्ण वातावरण में संम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 06.10.2024 को थाना कोतवाली पडरौना पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति कटनवार रोड के पास झोले में कुछ संदिग्ध सामान लेकर जा रहा है।
सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त नन्हें हुसैन पुत्र स्व0 वकील अहमद साकिन कटनवार रोड अमन नगर पडरौना थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर को झोले में रखे विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया गया तथा इसकी निशानदेही पर अशोक गुप्ता पुत्र फागू गुप्ता के मकान से 03 अन्य अभियुक्तों 1-कैशर आलम पुत्र स्व0 वकील अहमद साकिनान कटनवार रोड अमन नगर पडरौना थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर, 2-अलीसार पुत्र स्व0 सज्जाद अहमद साकिन मीरगंज नोनियापट्टी थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर व एक महिला 3. जाहिदा पत्नी स्व0 अफरोज निवासी बेलवा चुंगी कटनवार रोड थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया तथा गोदाम में रखे अवैध रूप से पटाखो में 28 बोरी मे तैयार पटाखे, 08 बोरी मे अर्धनिर्मित पटाखे, 02 बोरी रद्दी कागज, 06 बोरी मे निर्मित मिट्टी के बट्टे मे अनार पटाखा तथा एक झोले मे बारूद व पटाखे की सुतलियां व बनाने के उपकरण मे एक अदद छेदनी व एक अदद पेचकस आदि बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली पडरौना पर मु0अ0सं0 687/2024 धारा 5/9ख विस्फोटक अधिनियम व 288 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पुछताछ का विवरण-*
पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताये कि हम लोग का एक संगठित गिरोह है। हम लोग अशोक गुप्ता पुत्र फागू गुप्ता के मकान में किराये मकान लेकर गोदाम बनाये हैं। जिसमें अवैध पटाखों का निर्माण करते है और इसको आगामी त्यौहार दीपावली व छठ पूजा के दृष्टिगत हम लोगो ने काफी मात्रा मे पटाखो का निर्माण किया था ताकि त्यौहारो मे पटाखो को बेचकर हम लोग काफी मुनाफा कमा सके ।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 687/2024 धारा 5/9ख विस्फोटक अधिनियम व 288 बीएनएस थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1-नन्हें हुसैन पुत्र स्व0 वकील अहमद साकिन कटनवार रोड अमन नगर पडरौना थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
2-कैशर आलम पुत्र स्व0 वकील अहमद साकिन कटनवार रोड अमन नगर पडरौना थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
3-अलीसार पुत्र स्व0 सज्जाद अहमद साकिन मीरगंज नोनियापट्टी थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
4-एक महिला जाहिदा पत्नी स्व0 अफरोज निवासी बेलवा चुंगी कटनवार रोड थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
*बरामदगी का विवरण-*
1-कुल 28 बोरी मे तैयार पटाखे, 08 बोरी मे अर्धनिर्मित पटाखे, 02 बोरी रद्दी कागज, 06 बोरी मे निर्मित मिट्टी के बट्टे मे अनार पटाखा
2-एक झोले में बारूद कुल लगभग 1.700/- किग्रा
3-भारी मात्रा में पटाखे की सुतलियां व बनाने के उपकरण ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1-प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
2-उ0नि0 पुनीत वर्मा चौकी प्रभारी कस्बा थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
3-उ0नि0 राहुल कुमार थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
4-म0उ0नि0 प्रिन्सी पाण्डेय थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
5-का० चन्द्रमा बिंद थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
6-का0 धर्मेन्द्र चौहान थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
7-का0 रईश अहमद थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
8-म0का0 प्रियंका पटेल थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर






