मध्यप्रदेश
Trending

अस्थाई सब्जी मंडी में गंदगी के बीच नीलाम होती सब्जीया, बीमारी को दे रही है न्योता|

जावरा – मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील जावरा में कृषि उपज मंडी द्वारा अधिकृत सब्जी मंडी में थोक बंद सब्जियों का क्रय विक्रय होता है लेकिन राज्य शासन अथवा कृषि उपज मंडी समिति द्वारा जब भी अवकाश की घोषणा होती है तो थोक सब्जी विक्रेता ऐसी जगह सब्जी विक्रय करते हैं जहां शहर के अनेक क्षेत्रों से लोग कचरा व प्लास्टिक वगेरह फेंकते हैं साथ ही इंसान और जानवर प्रायः मलमूत्र विसर्जन करते हैं । श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महेंद्र भाटी व गायत्री परिवार जावरा के सदस्य जगदीश राठौर पत्रकार ने बताया कि बीच सड़क पर थोक सब्जी विक्रेताओं द्वारा नीलामी का काम किया जाता है जिससे कि त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर बोर्डिया कुआं जावरा के भक्तों तथा नव रात्रि के दौरान गायत्री परिवार से जुड़े अनेक भक्तों एवं डॉ. काटजू कृषि उपज लहसुन मंडी प्रांगण स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर जाने वाले दर्शनार्थियों विशेषकर महिलाओं व अन्य लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है एक लंबे समय से यह समस्या यथावत है लेकिन स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति, स्थानीय प्रशासन एवं नगर पालिका जावरा के जिम्मेदार बेखबर हैं शायद आवागमन को लेकर यह तीनों ही विभाग किसी बड़े विवाद की प्रतीक्षा कर रहे हैं । दूसरी तरफ मल मूत्र विसर्जन तथा मवेशी विचरण करते हो ऐसी जगह में सब्जी विक्रेता सब्जियों साथ बीमारियों का भी विक्रय कर रहे हैं । शासन को सब्जी मंडी बंद होने के दौरान भी स्थाई सब्जी मंडी में नीलामी का व्यवसाय यथावत चालू रखा जाए ताकि बीमारी एवं आवागमन का स्थाई समाधान हो सके ।

Back to top button
error: Content is protected !!