A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशजालौन

आकांक्षात्मक विकास खण्डों का नोडल अधिकारियों द्वारा निरीक्षण*

उरई, जालौन। जनपद जालौन के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारियों ने 05 प्रमुख विषयगत क्षेत्रों स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं सम्बद्ध सेवाएं, आधारभूत अवसंरचना तथा सामाजिक विकास के अंतर्गत निर्धारित 50 संकेतकों (इंडीकेटर्स) के आधार पर किए जा रहे कार्यों का स्थलीय एवं भौतिक निरीक्षण किया।

रामपुरा विकास खण्ड के लिये नामित नोडल अधिकारी श्री जंग बहादुर यादव, अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, ने विकास खण्ड के ग्राम मजीठ एवं टीहर में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत सचिवालय, आरआरसी केन्द्र तथा जन सेवा केन्द्र द्वारा दी जा रही सेवाओं का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया और उनकी समस्याओं को भी सुना।
वहीं, आकांक्षात्मक विकास खण्ड जालौन के लिये नामित नोडल अधिकारी श्री खेमपाल सिंह, विशेष सचिव, परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन ने ग्राम पंचायत भदवॉ का निरीक्षण किया। उन्होंने जनचौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी तथा नागरिकों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।

Back to top button
error: Content is protected !!