
आज दिनांक 07/अप्रैल/2026 को जिला मासिक बैठक अपना दल (एस) के नवीन जिला कार्यालय, सोमनाथ मंदिर, साईं हास्पिटल के सामने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रमिक मंच/जिलाध्यक्ष सोनभद्र श्री अंजनी पटेल जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का सफल संचालन जिला महासचिव श्री मुकेश पटेल तरंग जी ने किया।
बैठक में बतौर मुख्यातिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री दिनेश बीयार जी, एंव विशिष्ट अतिथि गण श्री आनंद पटेल दयालु जी प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच, श्री आलोक कुमार पांडेय जी का. प्रदेश सचिव युवा मंच , श्री अभिषेक पटेल जी का.प्रदेश सचिव युवा मंच, जनाब महताब आलम जी प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच,श्रीमती प्रीति सिंह राजपूत जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच,एवं
अति विशिष्ट अतिथि गण श्रीमान सिंह गॉड जी ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर श्री राजन सिंह जी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बभनी उपस्थिति रहे।
मासिक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि जी कहा कि कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठों के अनुभवों को पार्टी की असली पूंजी है संगठन को सींचने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभवों को क्षेत्रों में साझा करें,
आगामी लक्ष्यों और जिला स्तर पर संगठन के सुदृढ़ीकरण हेतु विस्तृत रणनीति पर संवाद कर प्रभारी बनाए,

नवीन कार्यालय उद्घाटन से इस ऊर्जावान वातावरण में हुए इस संवाद से सभी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हम अपने वरिष्ठों के दिखाए मार्ग पर चलकर संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु संकल्पित हैं।,
एवं विशिष्ट अतिथिगणों ने कहा कि अपना दल (एस) केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि यह एक विचारधारा और सामाजिक परिवर्तन का माध्यम है। हमारी ताकत हमारे कार्यकर्ता हैं, और जितने अधिक कार्यकर्ता हमसे जुड़ेंगे, उतनी ही हमारी संगठनात्मक शक्ति मजबूत होगी।
मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि , “पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हमें जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय होना होगा” साथ ही उन्होंने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह चुनाव संगठन की शक्ति का आधार है। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाएं तथा अधिक से अधिक सीटों पर विजय सुनिश्चित करने का प्रयास करें।
जिलाध्यक्ष जी ने बूथ स्तर तक कमेटी गठन पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर मजबूत और सक्रिय टीम का गठन किया जाए। बूथ स्तर की सुदृढ़ संगठनात्मक संरचना ही पार्टी की सफलता की कुंजी है।
इसके साथ ही उन्होंने पार्टी को आगे बढ़ाने के विषय में अपने विचार रखते हुए कहा कि हमें जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना होगा और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना होगा। पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने, अनुशासन बनाए रखने एवं संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा रखने का आह्वान किया।”,
जिलाध्यक्ष जी ने सभी विधानसभा अध्यक्षों से बूथ सूची के आधार पर प्रत्येक जोन का स्पष्ट निर्धारण करने, साथ ही सेक्टर एवं बूथ स्तर के विभाजन को बूथ सूची पर ही चिह्नित कर उसका विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की जमीनी मजबूती बूथ स्तर की सक्रियता से ही संभव है।
साथ ही सभी विधानसभा अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने जोन अध्यक्षों के माध्यम से 36 पदाधिकारियों वाली जोन कमेटी की पूर्ण सूची हर हाल में 10 अप्रैल 2026 तक तैयार कर जिला कार्यालय में उपलब्ध कराएं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक जोन कमेटी के सह-प्रभारियों की सूची भी समयबद्ध रूप से जमा कराने पर जोर दिया गया।
बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष जी ने सभी पदाधिकारियों से अभी से तैयारी में जुटने, जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है, इसलिए सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।
साथ ही पिछले महीने 10 मार्च 2026 में हुई चारों विधानसभाओं में सबसे अच्छी मासिक बैठक घोरावल विधानसभा में हुई थी, जिसके लिए विधानसभा अध्यक्ष श्री रामसूरत पटेल जी एवं घोरावल विधानसभा सह प्रभारी श्री राजकुमार बौद्ध जी को और 12 मार्च को जोन की मासिक बैठक में सबसे अच्छी बैठक ओबरा विधानसभा के पश्चिमी जोन जुगैल में हुई जिसके लिए जोन अध्यक्ष श्री मोतीलाल गोड़ और जोन प्रभारी- श्री रामलाल प्रजापती जी (जिला कार्यकारिणी सदस्य) को जिले के मासिक बैठक में माला व अंगवस्त्र पहनाकर आज मासिक बैठक में सम्मानित किया गया। तथा मार्च माह में मंचो के बैठक में सबसे अच्छी बैठक महिला मंच की हुई जिसके लिए महिला मंच मंच जिलाध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता पांडेय जी प्रभारी श्री प्रवीण त्रिपाठी जी को माला व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया , तथा श्री दीपू पटेल जी को जिलाध्यक्ष आई.टी.मंच नियुक्त किया गया, मासिक बैठक में उपस्थित उपाध्यक्षगण-श्री विनोद यादव,
जिला महासचिवगण-श्री राजकुमार बौद्ध, श्री शिवदत्त दुबे, श्री सुरेंद्र श्री सुरेन्द्र सिंह राजपूत
जिला कोषाध्यक्ष-श्री चंद्रशेखर पटेल,
जिला सचिवगण-श्री श्याम सुंदर पटेल,श्री विजय पटेल, श्री सतीश पटेल, श्री उदित नारायण पटेल, श्री राकेश पटेल, श्री संतोष कनौजिया ,
जिला मीडिया सचिवगण श्री विकास पटेल, श्री नीरज पटेल,जिला कार्यकारिणी सदस्य-श्री दीपक राजपूत, श्री नंदूपटेल, सोनी खान, श्री ओमप्रकाश पटेल, श्री महेंद्र पटेल, श्री रामलाल प्रजापती,जिला अध्यक्ष महिला मंच श्रीमती स्नेह लता पांडे जिला अध्यक्ष शिक्षक मंच श्री सर्वेश पटेल,जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच जनाब आसिफ अहमद, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति मंच श्री हरिप्रसाद धांगर, जिलाध्यक्ष पंचायत मंच श्री राम सुरेश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष श्रमिक मंच श्री कुलदीप पाल, जिलाध्यक्ष छात्र मंच श्री सत्यम जायसवाल,विधानसभा अध्यक्ष राबर्ट्सगंज श्री पुष्पराज पटेल, विधानसभा अध्यक्ष घोरावल श्री रामसुरत पटेल , विधानसभा अध्यक्ष ओबरा श्री प्रभूनाथ खरवार, विधानसभा अध्यक्ष दुद्धी श्री निरंजन जायसवाल
साथ हीं जिले के सैकड़ो पदाधिकारी मासिक बैठक में सम्मिलित हुए।
मासिक बैठक में पार्टी विचारधारा से प्रभावित होकर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सोनभद्र से वंदे भारत न्यूज़ लाइव टीवी से राजेश कुमार की रिपोर्ट













