A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज जिला पदाधिकारी गया की अध्यक्षता मे समहरणालय सभागार मे डोमेस्टिक एल पी जी गैस आमजनों को आपूर्ति को लेकर गैस एजेंसीयो के वरीय पदाधिकारी के साथ पुनः बैठक की गईं l

गया, 12 मार्च 2026, जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में डोमेस्टिक एलपीजी गैस आम जनों को आपूर्ति को लेकर गैस एजेंसियों के वरीय पदाधिकारी के साथ पुनः आज बैठक की गई।
जिला पदाधिकारी के निदेश पर Domestic LPG गैस की सुचारू आपूर्ति एवं वितरण सुनिश्चित करने तथा इसके अनुश्रवण के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन स्थापित किया गया है। कोई भी उपभोक्ता या आम जनता इस संबंध में सूचना, शिकायत या जानकारी सुबह 07 बजे से 10 बजे रात्रि तक दूरभाष संख्या 0631- 2222253 पर दे सकते हैं। यह नियंत्रण कक्ष कल दिनांक 13 मार्च 2026 से लगातार संचालित रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त सूचनाओं, शिकायतों एवं सुझावों को विहित प्रपत्र में पंजी में संधारित किया जा रहा है। इन पर विधिवत कार्रवाई हेतु जिला नियंत्रण कक्ष में पालीवार पदाधिकारियों एवं कर्मियों को तैनात किया गया है। नियंत्रण कक्ष को क्रियाशील रखने के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में बनाया गया है जिस किसी ग्राहक के भी एलपीजी गैस की समस्या का शिकायत बताएंगे उनकी समस्याओं को तुरंत संबंधित गैस एजेंसी के पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर समस्या का निदान कराएंगे।
जिलाधिकारी, गया ने कहा कि जिला में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स एवं गैस कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है। एलपीजी गैस की बुकिंग एवं इसके अगले बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल निर्धारित है।
उन्होंने कहा कि गया जिले के शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रो में 25 दिनों के अंतराल पर एलपीजी गैस की डिलीवरी दी जा रही है।
गया जिले में कुल 67 एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर हैं जिम बीपीसीएल कंपनी के 27 एचसीएल कंपनी के 16 एवं आइओसीएल के 24 डिस्ट्रीब्यूटर हैं इस प्रकार गया जिले में डॉमेस्टिक एलपीजी ग्राहक की संख्या 790941 है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जो ग्राहक पहले एलपीजी गैस के लिए अप्लाई करेंगे उन्हें पहले एलपीजी गैस दिया जाएगा। फर्स्ट कम फर्स्ट आउट के तर्ज पर एलपीजी गैस वितरण किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी ने सभी आम जनता से अपील किया है कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। कोई भी ग्राहक किसी भी गैस गोदाम या गैस डिस्ट्रीब्यूटर के घर या गैस डिस्ट्रीब्यूटर के ऑफिस में कहीं कोई बेवजह प्रेशर नहीं बनाए, भीड़ एकत्रित करें, जिला पदाधिकारी ने नगर पुलिस अधीक्षक के माध्यम से सभी थाना अध्यक्ष को इसे सुनिश्चित कराने का निर्देश दिए हैं।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, सहायक समाहर्ता, अपर ज़िला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, वरीय उप समाहर्ता धनराज कुमार, ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी सहित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन गैस के वरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!