A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल का शिविर हुआ आयोजित

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नगर निगम सागर द्वारा महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के निर्देशानुसार नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संचालित “आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल” अभियान के अंतर्गत संतकबीर वार्ड में 13वां शिविर हनुमान मंदिर के पास आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने सहभागिता करते हुए अपनी समस्याएँ दर्ज कराईं, जिनमें से कई का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. सुशील तिवारी,एम.आई.सी. सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर,धमेंद्र खटीक, राजकुमार पटेल,श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया, श्रीमती संगीता शैलेष जैन, पार्षद प्रहलाद पटेल की उपस्थिति में संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी को भाजपा का प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनाए जाने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि इस तरह के शिविरों के माध्यम से न केवल नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, बल्कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गरीबों के कल्याण हेतु अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र नागरिक योजनाओं से वंचित न रहे। वार्ड पार्षद धमेंद्र खटीक बहुत ही जागरूक हैं जो हमेशा ही वार्ड के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करवाते रहते हैं। महापौर ने नागरिकों से स्वच्छता में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि घरों से निकलने वाला कचरा कचरा वाहनों में ही दें और सड़कों पर न फैलाएँ, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर शहर को शीर्ष स्थान दिलाया जा सके। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी ने कहा कि नगर निगम द्वारा नागरिकों की समस्याओं के निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए पात्र नागरिकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से महापौर जी द्वारा यह पहल प्रारंभ की गई जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और जनता की समस्याओं का शिविर में ही निराकरण किया जा रहा है जिससे लोगों को परेशान नहीं होना पड़ रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराएं। एम.आई.सी. सदस्य धमेंद्र खटीक ने कहा कि महापौर द्वारा प्रारंभ की गई यह पहल सराहनीय है, जिससे नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविरों में सहभागिता कर लाभ लेने की अपील की।शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, कल्याणी पेंशन, संबल कार्ड, समग्र आईडी, राशन पर्ची, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्ट्रीट लाइट, प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण, लोक निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं एवं राजस्व विभाग से संबंधित संपत्तिकर, जलकर एवं कचरा प्रबंधन शुल्क के प्रकरणों में आवेदन प्राप्त किए गए। सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान महापौर द्वारा पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत स्वरोजगार हेतु 15 हजार रुपये का चेक भी हितग्राही को प्रदान किया गया। शिविर में जुगल प्रजापति, महेंद्र साहू,अनुज सोनी,संतोष पंडा, नीलेश साहू,मदन अहिरवार,मयंक राय,जवाहर बाल्मीकि,भगतराम अहिरवार, धमेंद्र बंसल,राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, जया श्रीवास्तव, विक्रम जैन, निगम सचिव मुन्नालाल रैकवार, आसिमा तिर्की, यशवंत कोष्टी, मंगल तिवारी, कौतुकेय सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!