उत्तर प्रदेश

इटवा के बभनी चौराहे पर सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई गई

उनके शैक्षिक और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला गया

इटवा तहसील के बभनी चौराहा बाजार पर सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनके जीवन के आदर्शों, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।

सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लौटनराम निषाद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों और जातिगत भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया और बालिकाओं तथा वंचित वर्गों के लिए शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया ।

जिला पंचायत सदस्य बेचई यादव ने सावित्रीबाई फुले को एक कवयित्री और महान समाज सुधारक के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता राम बुझारत भारती ने की। उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इस कार्यक्रम के संयोजक पुनीत कुमार गौतम थे। इस अवसर पर रामपाल यादव, रामदास गौतम, रामकेश यादव, श्रवण कुमार गौतम, महादेव गौतम, रंगीलाल यादव, निर्मल मौर्य, सुरेश यादव, अनारूल्ला, आरिफ खान, शिवपाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!