A2Z सभी खबर सभी जिले की

उखलियात के जंगल से फरार आरोपी को बेकरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार 

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़#

उदयपुर ब्यूरो चीफ/लिम्बारामउटेर#

 

देवला– बेकरिया पुलिस ने पांच दिन पहले चाकू से गोदकर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को उखलियात के घने जंगल तुम्हें चुप कर रह रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बेकरिया थानाधिकारी उत्तम सिंह मेड़तिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार सुबह ठंड में लकड़ी जलाने को लेकर जेसीबी चालक और मजदूरों के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर जेसीबी चालक जीवन सिंह पुत्र देवी सिंह निवासी रिचा बावलवाड़ा ने तीन मजदूरों पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले में वीर सिंह पुत्र सुखनंदन सिंह उम्र 23 निवासी मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य मजदूर वीरन और कपूर निवासी मध्यप्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए था। घटना के बाद से जंगलों में छिपकर रह रहा था। पुलिस को मुखबिर से आरोपी की लोकेशन उखलियात के जंगलों में चिह्नित की गई जिस पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने वीर सिंह की हत्या करना स्वीकार किया। थानाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे युवक वीरन की हालत भी नाजुक बनी हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को गोगुंदा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!