

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: नागपुर के उप्पलवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में सड़क खराब होने के कारण यहां के निवासियों के साथ साथ इस सड़क पर से गुजरने वालों को भी परेशानी होती है। यहां सड़क पर जगह जगह बड़े बड़े गड्डे हो जाने से काफी परेशानी रहती है। उप्पलवाड़ी परिसर में मुख्य सड़क भी खराब है। बरसात का मौसम नजदीक आ रहा है। ऐसे मे यहां की स्थिति कैसी होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उप्पलवाड़ी परिसर में ऑरेंज सिटी गारमेंट क्लस्टर भी है जहां पर कई महिलाएं अपनी रोजी रोटी के काम करती है ऐसे में यहां की सड़क की स्थिति खराब होने से यहां पर कामकाज करने वाली महिलाओं को भी आने जाने में काफी परेशानी रहती है। यहां के स्कूली बच्चों को भी इस मार्ग से आने जाने में दिक्कत होती है। यहां की सड़क की हालत और भी खराब हो रही है, सड़क को शीघ्र सुधारा नही गया तो आने वाले बारिश के समय में काफी ज्यादा मुश्किलें हो सकती है। प्राप्त जानकारी अनुसार यहां पर की सड़क की स्थिति खराब होने से लोग की कई बार दुर्घटना के शिकार भी बन चुके हैं। जानकारी के अनुसार यहां के उद्यमियों ने प्रशासन को सड़क की स्थिति के बारे शिकायत भी कर चुके परन्तु अभी तक सड़क को सुधारा नही गया । जानकारी अनुसार यहां के उद्यमियों ने इस सड़क मार्ग के सीमेंटीकरण करने और आउटर रिंग से जोड़ने की मांग भी प्रशासन से की पर अभी तक कोई फायदा नजर नही आया। उप्पलवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र है। यहां प्रतिदिन कामगारों को आना जाना होता है ऐसे मे सड़क की हालत खराब होने से बड़ी परेशानी होती है। खासकर रात के समय यहां से गुजरने मे बहुत दिक्कत होती है। उप्पलवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र होने से भारी वाहन भी यहां से लगातार निकलते रहते हैं। शासन प्रशासन सड़क निर्माण पर विशेष ध्यान देती है, परंतु उप्पलवाड़ी क्षेत्र की सड़क पर ध्यान नही दिया जाना कारण समझ मे नही आता है। आशा है शासन प्रशासन द्वारा खराब सड़क पर शीघ्र ध्यान दिया जायेगा।






