
सारंगढ़ -बिलाईगढ़ :कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार जिले में एनीमियामुक्त अभियान संचालित है। स्वामी आत्मानंद स्कूल सरसीवां में एफएलएन प्रशिक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. एफ.आर. निराला ने शिक्षकों को एनीमिया, कृमिरोग तथा आयरन गोली वितरण की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एनीमिया से बच्चों की पढ़ाई व स्वास्थ्य प्रभावित होता है। शासन द्वारा आयरन सप्लीमेंट व कृमिनाशक दवाइयों की व्यवस्था की गई है, जिसे नियमित रूप से देने में शिक्षकों की अहम भूमिका है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़






