A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा पर जा रहा टेम्पो ट्रैवलर के हुए ब्रेक_

#केदारनाथ यात्रा पर जा रहा टेम्पो ट्रैवलर के हुए #ब्रेक_फेल! बाल-बाल बचे 12 यात्री, तिलवाड़ा-मयाली राज्य मार्ग के पंयाताल में पलटा टेम्पो ट्रैवलर, वाहन में सवार थे 12 यात्री, चार गंभीर घायल,

चारधाम यात्रा को जोड़ने वाले तिलवाड़ा-मयाली राज्य मार्ग के पंयाताल में एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए वाहन को पहाड़ की तरफ ले गया, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया। वाहन में 12 यात्रियों के साथ चालक सवार था। घटना में चार यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर तत्काल रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को 108 आपातकालीन सेवा से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।

मंगलवार सांय के समय मयाली से तिलवाड़ा की ओर आ रहा एचआर नम्बर 62 ए 1309 टेम्पो ट्रैवलर के पंयाताल ब्रेक फेल हो गए। वाहन चालक अमन गोस्वामी पुत्र चंद्रपाल निवासी फरीदाबाद हरियाणा ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए वाहन को रोकने के लिए पहाड़ की तरफ चढ़ाई पर ले गया, जिससे गाड़ी पलट गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवान ने बताया कि मयाली के निकट ग्राम पँयाताल के पास एक टेम्पो ट्रैवलर सड़क पर पलट गया। वाहन दिल्ली से केदारनाथ की यात्रा के लिए कुल 12 सवारी एवं चालक, जिसमें 4 पुरुष तथा 8 महिला जिनकी उम्र लगभग 25 से 50 के बीच है, सवार थे। घटना में एक पुरुष तथा तीन महिला को चोट आयी हैं, जिनको 108 के माध्यम से जिला हॉस्पिटल रुद्रप्रयाग भेजा गया।

Back to top button
error: Content is protected !!