महानगरपालिका चुनाव प्रचार प्रसार का शोरगुल आज शाम को थम गया
13/01/2026
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद केंद्रीय मंत्री और महाराजगंज से सांसद पंकज चौधरी सोमवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे।
13/01/2026
राजस्व विभाग की टीम द्वारा दो ट्रैक्टरो से अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही
13/01/2026
धार कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने ग्रामीणों से किया जनसंवाद*
13/01/2026
रात के अंधेरे में चल रहा था बालू का खेल, वन विभाग का अचानक छापा—एक ट्रैक्टर जब्त, मचा हड़कंप
13/01/2026
Sonbhadra news:श्रद्धांजलि से सेवा तक: स्व. विजय सिंह गोंड की स्मृति में 600 जरूरतमंदों को कंबल वितरण
13/01/2026
वंदेभारत स्लीपर ट्रेन के लिए यात्री किराए की घोषणा कर दी गई है
13/01/2026
निपाह वायरस (Nipah Virus) को लेकर झारखंड अलर्ट. डॉ इरफान अंसारी पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से दो लोगों की मृत्यु के बाद झारखंड सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जनों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के एक्स्ट्रा एडिशनल सेक्रेटरी श्री अजय कुमार को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निपाह वायरस के प्रमुख लक्षणों में शुरुआती बुखार, सिरदर्द, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश, तेज सिरदर्द, मस्तिष्क पर तीव्र प्रभाव (ब्रेन अटैक), मानसिक सूजन (एन्सेफेलाइटिस) तथा कोमा जैसी गंभीर स्थितियाँ शामिल हैं। यह एक अत्यंत खतरनाक जानवर से इंसान में फैलने वाली (ज़ूनोटिक) बीमारी है। निपाह वायरस मुख्य रूप से फल खाने वाले चमगादड़ों (फ्रूट बैट) से फैलता है। इसके अलावा संक्रमित जानवरों, विशेषकर सूअरों के सीधे संपर्क, उनके संक्रमित मांस के सेवन, या संक्रमित व्यक्ति के शरीर से निकलने वाले द्रवों (जैसे लार, रक्त आदि) के सीधे संपर्क में आने से भी यह संक्रमण फैल सकता है। इस बीमारी की मृत्यु दर (फैटेलिटी रेट) बहुत अधिक है, जो प्रकोप की स्थिति के अनुसार 40 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक हो सकती है। यही कारण है कि निपाह वायरस को अत्यंत गंभीर और घातक रोग माना जाता है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में सख्त निगरानी, त्वरित रिपोर्टिंग व्यवस्था, और जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएँ, ताकि लोगों को इस बीमारी के लक्षण, बचाव और सावधानियों की पूरी जानकारी मिल सके और झारखंड में इसका कोई भी प्रकोप न होने पाए। झारखंड सरकार इस खतरनाक बीमारी की रोकथाम के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और स्वास्थ्य विभाग को हर स्तर पर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!