A2Z सभी खबर सभी जिले की

खाण्डी में शिक्षा का उत्सव: प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, मिठाई वितरण व जुलूस निकाला गया

खाण्डी में शिक्षा का उत्सव: प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, मिठाई वितरण व जुलूस निकाला गया

खाण्डी। क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खाण्डी के विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे गांव का नाम रोशन किया है। छात्रा पूजा राजपुरोहित ने 93.40%, प्रतिमा पटेल ने 92.40% तथा दीपक दर्जी ने 88.60% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए मिठाई खिलाई गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इसके साथ ही पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों ने मिलकर विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य जुलूस (रैली) निकाला, जिसमें गांववासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जगह-जगह विद्यार्थियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर नरपत सिंह राजपुरोहित ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा जीवन में लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिकों सहित अनेक लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से राणाराम पटेल, पपसा पटेल, रमेश सुथार, भूपेन्द्र सिंह, रतना राम पटेल, राजू राम सैन, रेखा कंवर, पूजा कंवर, सीता देवी आदि शामिल रहे।

साथ ही विद्यालय के प्राचार्य हेमन्त कुमार, प्रकाश मोदी अजय पाल जी रामसिंह विश्नोई सहित समस्त शिक्षकगण एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं पूरे गांव में हर्ष का वातावरण है।

ग्रामीणों ने इन विद्यार्थियों की सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना

Back to top button
error: Content is protected !!