
प्रेस विज्ञप्ति
गया कॉलेज के सर्वांगीण विकास को लेकर छात्र नेताओं ने कुलाधिपति को सौंपा मांग-पत्र
गया।
गया कॉलेज, गया के सर्वांगीण विकास, छात्र-कल्याण, खेल संरचना के सुदृढ़ीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर छात्र नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय कुलाधिपति, बिहार को एक विस्तृत मांग-पत्र सौंपा। इस मांग-पत्र में गया कॉलेज की ऐतिहासिक गरिमा को ध्यान में रखते हुए उसके समग्र, संतुलित एवं दूरदर्शी विकास की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
छात्र नेताओं ने मांग-पत्र के माध्यम से आधुनिक एवं बहुउद्देश्यीय इनडोर स्टेडियम के निर्माण, रोजगारोन्मुखी वोकेशनल एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के अद्यतन व विस्तार, खेल परिषद एवं महाविद्यालय की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, शिक्षक एवं कर्मचारी आवास के निर्माण, महिला एवं पुरुष छात्रावासों की स्थापना तथा गया कॉलेज के एकीकृत विकास हेतु विशेष विश्वविद्यालयीय सहयोग की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि गया कॉलेज केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि छात्र नेतृत्व, खेल प्रतिभा और सामाजिक चेतना का एक मजबूत केंद्र रहा है। बदलते शैक्षणिक परिवेश में आधुनिक संसाधनों एवं सुविधाओं का विकास अत्यंत आवश्यक हो गया है, ताकि यहां अध्ययनरत हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य सशक्त बन सके।
इस अवसर पर छात्र नेता सूरज सिंह, मैक्स अवस्थी, विनायक कुमार, सचिन शर्मा, आदित्य मिश्रा, धीरज केसरी, लक्ष्मीकांत कुमार, मुस्कान कुमारी, अमन कुमार, शशि सिंह, पियूष कुमार, मोनू कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
छात्र नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय कुलाधिपति महोदय छात्रहित एवं शिक्षा के व्यापक उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर सकारात्मक एवं शीघ्र निर्णय लेंगे
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़।







