
गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में भारी भीड़ , कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल
गर्मी की छुट्टियों में बाहर घूमने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए कन्फर्म ट्रेन टिकट पाना बन गया है । अप्रैल से जून तक अधिकतर ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं । मेलरोज बाईपास निवासी विशाल जब परिजनों संग टिकट बुक कराने पहुंचे तो उन्हें लंबी प्रतीक्षा सूची का सामना करना पड़ा । यही हाल अन्य यात्रियों का भी है । शिमला , मनाली , वैष्णो देवी , तिरुपति बालाजी जैसे पर्यटन स्थलों की ओर यात्रियों का रुझान बढ़ा है । अलीगढ़ में तत्काल टिकट कोट भी कम होने से परेशानी और बढ़ गई है । उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह के अनुसार , भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों के संचालन और ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की तैयारी की रही है , जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी ।





