A2Z सभी खबर सभी जिले की

गाजीपुर में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अश्लीलता का आरोप: महिला की शिकायत पर टेक्नीशियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कासिमाबाद (गाजीपुर), वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज।

कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रसड़ा रोड स्थित एस पैथोलॉजी मरियम अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अश्लील हरकत करने और महिला स्टाफ की अनुपस्थिति में जांच करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने सोमवार को उप जिलाधिकारी कासिमाबाद लोकेश कुमार और कोतवाल नंदकुमार तिवारी को लिखित शिकायत देकर केंद्र संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पीड़िता के मुताबिक, सोमवार को वह उक्त सेंटर पर अल्ट्रासाउंड जांच कराने गई थी। जब उसने पूछा कि महिला स्टाफ मौजूद नहीं है तो जांच कैसे होगी, तो काउंटर पर मौजूद कर्मी ने उसे स्वयं कपड़ा खोलने को कहा। आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर/टेक्नीशियन ने डांटते हुए खुद उसके कपड़े उतार दिए और जांच के दौरान अनुचित व्यवहार किया।

महिला का यह भी कहना है कि जांच के दौरान जाति विशेष के आधार पर अपमानजनक टिप्पणी की गई और उसका वीडियो भी बनाया गया। उसने आरोप लगाया कि सेंटर पर अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसा व्यवहार किया गया है।

प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई
उप जिलाधिकारी लोकेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त होने पर उसे कोतवाली भेजा गया है और प्रभारी निरीक्षक को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जांच कर दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और सेंटर की वैधता व संचालन की भी जांच कराई जाएगी।

कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित टेक्नीशियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश
इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि ऐसे सेंटरों पर प्रशासन को नियमित रूप से जांच करनी चाहिए ताकि महिलाओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वालों पर लगाम लग सके।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!