
गालिब नगर निवासी अरशद 163 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
फिरोजाबाद।
थाना रसूलपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने शुक्रवार को गालिब नगर निवासी अरशद पुत्र बन्ने अली (उम्र 23 वर्ष) को 163 ग्राम नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी नगला बरी चौराहे के पास स्थित एक कोठरी से की गई, जहां अरशद संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से चरस बरामद हुई। पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2022 में उस पर दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक विमल कुमार, हेड कांस्टेबल बाबू जालिम, कांस्टेबल विशाल बाबू व शिवम कुमार।
पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद ने सराहा है।