A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

गोेमती उद्गम स्थल पर पांच दिवसीय महोत्सव का रामलीला मंचन एंव बच्चों कें सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगा आगाज

पीलीभीत। माधोटांडा में स्थित गोमती उद्गम स्थल पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गोमती महोत्सव का आयोजन बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। शाम पांच बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें विधायक बाबूराम पासवान के साथ डीएम संजय कुमार सिंह भी शामिल होगें। महोत्सव के दौरान पांच दिन तक रामलीला का मंचन होगा। इसमें वृंदावन के बृजलोक कला फाउंडेशन के कलाकार प्रस्तुति पेश करेंगे। फाउंडेशन के कलाकार बुधवार को गोमती उद्गम स्थल पहुंच गए। ट्रस्ट के अध्यक्ष एसडीएम कलीनगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि महोत्सव को भव्य रूप दिया जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
गोमती उद्गम स्थल पर 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर विशाल मेला भी लगेगा। इसमें आसपास के बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। एसडीएम ने बताया कि मेले को लेकर भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!