A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनराजनीतिराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

ग्राम रथ अभियान जिले में गांव- गांव पहुँच रहे ग्राम रथ, ग्रामीणों को मिल रही योजनाओं की जानकारी

ग्राम रथों के द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर किया लाभांवित

डीडवाना-कुचामन, –  राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम रथों के द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर लाभांवित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा योजनाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ इनका लाभ भी लिया गया।

इसी क्रम में ग्राम रथ अभियान के तहत 12 मई, मंगलवार को डीडवाना के ग्राम धनकोली, डाबड़ा, बेरी कलां, बेरी खुर्द, खाखोली में, लाडनूं के ग्राम दीनदारपुरा, फोगडी,चौलुखां, खीचियाबासनी में, नावां के ग्राम रामनगर, श्रीनगर, केरपुरा, जसवंतपुरा में, मकराना के ग्राम सफेड छोटी, कचौलिया, चिंडालिया, सूंथली में तथा परबतसर के ग्राम ढाढोता, बाजवास,मुंडोता व राबडियाद में ग्राम रथ (एलईडी वेन) के माध्यम से योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

इन गांवों में ग्राम रथ पहुँचते ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम स्थल पर लोगों ने रथ का स्वागत किया। इस दौरान 13 विभागों की प्रमुख योजनाओं का आडियो – विजुअल माध्यम से जीवंत प्रसारण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी ग्रामीणों को सुनाया गया, जिसमें उन्होंने आमजन से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस दौरान कार्यक्रम में कला जत्था के लोक कलाकारों ने स्थानीय भाषा में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!