A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

चिरैयाटांड़ में स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर।।

"तीन युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर; पुलिस जांच में जुटी"

चिरैयाटांड़ में स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर।।

“तीन युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर; पुलिस जांच में जुटी”

रिपोर्टर/राशीद अंसारी 

खलारी। सीसीएल क्षेत्र पिपरवार में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भीषण दुर्घटना चिरैयाटांड़ और भेलवाटांड़ के बीच शाम करीब 7:30 बजे हुई, जब एक स्कॉर्पियो और पल्सर बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पल्सर 220 बाइक पर चार युवक सवार होकर चिरैयाटांड़ से भेलवाटांड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए बचरा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान स्कॉर्पियो का एयरबैग खुल जाने के कारण उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पिपरवार पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक मृतकों और घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस शवों को अपने कब्जे में लेकर उनकी पहचान कराने में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!