
चिलचिलाती धूप में हाईवे पर कार्यरत श्रमिकों को ग्लूकोज एनर्जी ड्रिंक के पैकेट वितरित किए गए।
जोधपुर–पाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीएसआर प्रबंधन द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा एवं पर्यावरणीय उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को अत्यधिक तापमान में होने वाली बीमारियों एवं हीट स्ट्रोक से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। सीएसआर मैनेजर श्री फिरोज़ खान (राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित) ने बताया कि हाईवे पर कार्यरत श्रमिकों को दैनिक रूप से हीट स्ट्रोक से बचाव हेतु छाज ग्लूकोज ड्रिंक एवं शरबत वितरित किया जा रहा है, जो निरंतर जारी रहेगा। प्रशिक्षण के दौरान श्रमिकों को बताया गया कि शरीर में पानी और नमक की कमी से हीट स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है, जिससे सिरदर्द, चक्कर आना, थकान, जी मिचलाना और शरीर का तापमान बढ़ना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। ऐसी स्थिति में मरीज को तुरंत छायादार स्थान पर लिटाकर कपड़े ढीले करने चाहिए और होश में आने पर उसे ठंडे पेय, ग्लूकोज, छाछ या जूस देना चाहिए। इस अवसर पर श्रमिकों को नींबू पानी एवं शरबत का भी वितरण किया गया।











