A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़रायपुरशिक्षा

छग में कक्षा पहली से 11वीं तक वार्षिक परीक्षाओं की जिममेदारी डीइओ को सौंपी गई है

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 04 फरवरी 2026
छत्तीसगढ समाचार
=====; प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाओं के साथ ही साथ अब कक्षा पहली से लेकर कक्षा11वीं तक की वार्षिक परीक्षाओं की जिममेदारी भी जिला शिक्षा अधिकारियों को दी गई है। जानकारी के अनुसार इस संबंध मे लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश भी जारी कर दिया है। नये आदेश के अनुसार शिक्षा सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाओं का संचालन प्रश्नपत्र निर्माण से लेकर मूल्यांकन और परीक्षा परिणाम तक की सभी जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारियों की होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था शासकीय अनुदान प्राप्त, अशासकीय और स्वामी आत्मानंद स्कूलों पर भी लागू रहेगा। परीक्षाओं के लिए जिला स्तर पर संचालन समिति प्रश्नपत्र का निर्माण, समिति और माॅडरेशन समिति का गठन किया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च 2026 से लेकर 10 अप्रैल 2026 के बीच करवाई जायेंगी, और परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल 2026 तक घोषित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!