A2Z सभी खबर सभी जिले की

जयपुर में भव्य एवं ऐतिहासिक कलश यात्रा आयोजित

जयपुर में भव्य एवं ऐतिहासिक कलश यात्रा आयोजित

जयपुर में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के सानिध्य में 15 से 21 दिसंबर को आयोजित होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व आज विशाल एवं ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा श्याम मंदिर वृंदावन धाम, न्यू सांगानेर रोड, विजयपथ मानसरोवर के सामने से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल वीटी रोड मेला ग्राउंड पहुंची

हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर पवित्र कलश धारण कर सहभागी बनीं, वहीं पुरुष, युवा एवं बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। यात्रा मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं द्वारा फूलों की वर्षा की गई, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और आलोकित हो उठा।

इस अवसर पर पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने शाही रथ पर विराजमान होकर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। चारों ओर “राधे-राधे” के गगनभेदी जयकारों, शंख-नाद और भक्ति गीतों से संपूर्ण वातावरण सनातन संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!