A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

जल के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु किए जा रहे कार्य

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। पानी आप बचाओ, पानी आपको बचाएगा सरकार और समाज दोनों को मिलकर जल के महत्व को समझना चाहिए और इसे बचाने के लिए जागरूकता फैलानी चाहिए। जल जीवन का अभिन्न अंग है, और इसके बिना न तो कृषि संभव है, न ही उद्योग, और न ही हमारी दैनिक आवश्यकताएँ पूरी हो सकती हैं। जल का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सागर जिले में 30 जून 2025 तक जल को सहेजने, संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जल संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के समस्त जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतो एवं नगरीय निकायों में जल गंगा संवर्धन अभियान में लोगों ने उत्साह एवं उमंग के साथ जल का महत्व समझते हुए श्रमदान कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं और जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संदेश दे रहे हैं। मध्यप्रदेश शासन एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान की मुख्य गतिविधियां जैसे जल संचयन के प्रति जनजागरूकता, पौधारोपण, जल स्रोतों की सफाई, नाला की सफाई, जल संरक्षण कार्यक्रम, वर्षा जल संचालन के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट का निर्माण, पुराने क्षतिग्रस्त कूपों का कायाकल्प एवं उनकी मुंडेर का निर्माण, तालाबों की सफाई एवं उनका गहरीकरण, तालाबों का सीमांकन एवं मुढ़ेर का निर्माण एवं अभियान के तहत आने वाली अन्य गतिविधि जैसे पेयजल व्यवस्था, रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता,दीवार लेखन आदि गतिविधियां निरंतर रूप से संचालित की जा रही हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!