
गोंडा, 17 अप्रैल 2026।
जनपद के ग्राम गौरा सिंहपुर में शुक्रवार को बाराबंकी जिले के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य का आगमन हुआ। इस दौरान उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में बलदेव राज भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में श्री मौर्य ने कहा कि बाबा साहब ने दलित और पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार उनके पदचिन्हों पर चलकर समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब विश्व के सर्वाधिक शिक्षित व्यक्तियों में से एक थे और वे भारत के प्रथम कानून मंत्री भी रहे।
कार्यक्रम में गौर सिंहपुर के पूर्व प्रधान मोहन लाल, अंगद कुमार, वर्तमान प्रधान रमेश कुमार, नकहरा के प्रधान प्रतिनिधि महेश चंद्र गुप्ता, नीरज कुमार, श्री जयनारायण मास्टर जी, देशराज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसी क्रम में श्री जयनारायण मास्टर जी ने गौरा सिंहपुर में एक इंटर कॉलेज की स्थापना हेतु प्रस्ताव भी रखा, जिस पर उपस्थित लोगों ने सहमति जताई।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली
















