
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने भाई कन्हैया आश्रम का किया निरीक्षण
रिपोर्टर इन्द्र जीत प्रजापति
स्थान सिरसा
सिरसा, 31 मार्च।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीष जिंदिया व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने मंगलवार को स्थानीय भाई कन्हैया आश्रम का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, भोजन व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद दिव्यांग एवं अन्य से बातचीत की साथ ही आश्रम के प्रयासों की सराहना की











