
जुन्नारदेव पुलिस ने किया मिठाई काण्ड का खुलासा
षड़यंत्र पूर्वक अज्ञात जहरीली मिठाई से हत्या एवं हत्या का प्रयास करने वाले तीन आरोपियो को किया गिरफ्तार
सोमल आर्सेनिक को मिठाई में मिलाकर घटना को दिया अंजाम
लोकेशन जुन्नारदेव छिंदवाड़ा
जिला रिपोर्टर सोनू उईके
गत 08 जनवरी की रात्रि में PHE कार्यालय के गेट में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा एक थैले में सब्जी भाजी नमकीन के साथ मिठाई का डिब्बा रखकर थैला को मुकेश कथुरिया के चाय के ठेला के पास टांग दिया था। उस थैला में रखे मिठाई के कुछ पीस को दिनांक 09/01/26 को PHE कार्यालय चौकीदार दसरू यदुवंशी निवासी डुंगरिया ने खा लिया था जिसकी तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में भर्ती किया गया था जहां पर उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। दिनांक 10/01/26 को पीएचई. कार्यालय के गेट के पास चाय ठेला लगाने वाले मुकेश कथुरिया की पत्नी संतोषी कथुरिया ने भी उस थैला में बची हुई मिठाई के दो तीन पीस को घर ले जाकर अपनी दोनो बेटी खुशबु, पूजा एवं ससुर सुन्दरलाल के साथ सेवन कर लिया था जिससे उनकी तबियत खराब होने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से सुन्दरलाल कथुरिया की दिनांक 13.01.26 को एवं खुशबु कथुरिया की दिनांक 14.01.26 को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी संतोषी और उसकी बेटी पूजा स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।पुलिस के द्वारा दशरू यदुवंशी के मिठाई खाने से बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी सोशल मीडिया से प्राप्त होने पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये पीएचई. कार्यालय जुन्नारदेव जाकर गेट के पास हरे रंग के थैला में रखी हुई उस मिठाई के 02 पीस को डिब्बा एवं हरे रंग का थैला सहित दिनांक 10.01.2026 को जप्त किया जाकर एक नमूना मिठाई के 01 पीस को खाद्य एवं औषधि विभाग छिन्दवाड़ा को परीक्षण हेतु दिनांक 11.01.2026 को सुपुर्द किया गया है, जिसकी परीक्षण रिपोर्ट दिनांक 19.01.2026 को प्राप्त हुई जिसमे मिठाई में आरसेनिक तत्व की मात्रा 25648 mg/Kg (2.56%) होना पायी गई, जबकि मानक न्यूनतम मात्रा 1.1 mg/Kg होना लेख किया गया है एवं रिपोर्ट में मिठाई के नमूना को Unsafe बताया एवं मृतक सुन्दरलाल कथुरिया के डाक्टर द्वारा प्रिजर्व किये गये विसरा की जांच कराई गई जिसमें भी आर्सेनिक तत्व पाया गया। जिससे स्पष्ट हुआ कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जानबूझकर हत्या करने की नीयत से मिठाई में आर्सेनिक युक्त पदार्थ मिलाकर पीएचई. कार्यालय के गेट के पास रख दिया है जिसके बाद अज्ञात आरोपी तलाश पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं अनुविभागीय अधिकारी सुनील वरकड़े के द्वारा थाना प्रभारी जुन्नारदेव आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये जो वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देश के पालन मे जुन्नारदेव पुलिस एवं सायबर सेल के द्वारा अथक व सतत रूप से प्रयास किये गये। पुलिस के द्वारा गोपनीय रूप से जानकारी प्राप्त की गई कि आर्सेनिक तत्त्व सोमल नामक दवाई में पाया जाता है तथा सोमल दवाई का उपयोग घोड़ा पालने वाले लोग घोड़ो को शीत से बचाने के लिये अत्यंत कम मात्रा में खिलाते है यदि उसकी ज्यादा मात्रा किसी इंसान को खिला दिया जाय तो इंसान को तुरंत ही उल्टी दस्त शुरू होकर उसकी मृत्यु हो जाती है। मृतिका खुशबु के ग्राम थावरीकला थाना चांद के ससुराल वाले की अपने घर में घोड़ा पालते है और उन्हे सोमल दवाई खिलाते है।
मिठाई का सेवन करने से सुन्दरलाल कथुरिया की मृत्यु होने पर थाना जुन्नारदेव में मर्ग क्र. 02/2026 धारा 194 BNSS एवं खुशबु कथुरिया की मृत्यु होने पर थाना जुन्नारदेव में मर्ग क्र. 04/26 धारा 194 बीएनएसएस. का पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया था। मर्ग जांच के दौरान मृतिका खुशबु एवं मृतक सुन्दरलाल के परिजनो से पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि संतोषी कथुरिया की बड़ी बेटी खुशबु कथुरिया को संतोषी के भाई झाडू कसार का बड़ा बेटा अखिलेश निवासी थावरीकला ने भगाकर शादी कर लिया था जिसकी एक 04 माह की बेटी है ससुराल वाले खुशबु को प्रताड़ित करते थे इसलिये दिनांक 03.12.25 को संतोषी कथुरिया ने अपनी बेटी खुशबु को और उसकी 04 माह की बेटी को अपने घर जुन्नारदेव लेकर आ गई थी और ससुराल थावरीकला वापस नहीं जाना चाह रही थी, लेकिन खुशबु का ससुर, देवर और ननंद अपनी बहु खुशबु को वापस ससुराल बुलाने के लिये रिश्तेदारी में फोन लगाकर धमकी भी दे रहे थे। मृतक के परिजनो के द्वारा खुशबु के ससुराल वालो पर शंका व्यक्त करने पर उसके ससुराल पक्ष ससुर, देवर और ननंद से पूछताछ की गई जिन्होने घटना करने से इंकार किया उनके विरूद्ध तकनीकी साक्ष्य प्राप्त होने पर उनसे वैज्ञानिक रीति से पूछताछ की गई तो जानकारी प्राप्त हुई कि उनकी बहु खुशबु कथुरिया ससुराल से मायके आने के बाद रिश्तेदारी एवं
गाँव में ससुराल वालो की बुराई बताकर बदनाम करती थी। ससुर के द्वारा बहु के बीमार होने पर इलाज करने के बहाने बहु के निजी अंगो को हाथ से स्पर्श करने, देवर और ननंद के द्वारा मारपीट करने जैसी बातें रिश्तेदारो को बताती थी जिसके कारण इनकी बदनामी होती थी। इसी कारण ससुर झाडू कसार, देवर शुभम कसार और ननंद शिवानी कसार ने मिलकर खुशबु और उसके परिवार वालो की हत्या करने का प्लान बनाये जिसके लिये तीनो दिनांक 05.01.26 को थावरीकला से जुन्नारदेव आकर मुँह में कपड़ा बांधकर अपनी पहचान छुपाते हुये मुकेश कथुरिया के ठेला लगाने वाले स्थान पीएचई. कार्यालय जुन्नारदेव तरफ जाकर रेकी किये और दिनांक 08/01/26 की रात में तीनो के द्वारा घोड़ो को अत्यंत कम मात्रा में दवाई के रूप में दी जानी वाली सोमल दवाई (आर्सेनिक) को अपने घर में ही मिठाई में मिलाकर उसे जहर बनाकर एक थैला में अन्य सब्जी एवं नमकीन के साथ रखकर ससुर झाडू कसार अ और देवर शुभम कसार के द्वारा मोटर साईकल से दिनांक 08/01/26 की मध्य रात्रि में आकर पीएचई. कार्यालय जुन्नारदेव में खुशबु के पिता मुकेश कथुरिया के चाय के ठेले के पास स्थित गेट के पास चोरी छुपे रख दिये थे जिसे सबसे पहले पीएचई. कार्यालय जुन्नारदेव का चौकीदार दसरू यदुवंशी ने खाया फिर संतोषी ने अपने परिवार वालो के साथ खाई जिनकी तबियत खराब होने पर दशरू यदुवंशी, खुशबु कथुरिया और सुन्दरलाल कथुरिया की मृत्यु हो गई। इस प्रकार झाडू कसार, शुभम कसार एवं शिवानी कसार तीनो निवासी ग्राम थावरीकला थाना चांद जिला छिन्दवाडा के द्वारा हत्या करने का आपराधिक षडयंत्र रचते हुये खुशबू कथरिया एवं सुन्दर कथुरिया की जहरीली मिठाई देकर हत्या करने एवं संतोषी कथुरिया और पूजा कथुरिया की हत्या करने का प्रयास करने का दण्डनीय अपराध घटित करना पाये जाने पर तीनो आरोपियों के विरूद्ध धारा 103(1), 109(1), 61(2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तीनो आरोपियो को आज दिनांक 01/02/26 को गिरफ्तार कर आरोपी शुभम से घटना में प्रयुक्त उसकी काले रंग की हीरो एचएफ. डीलक्स मोटर साईकल और मोबाईल को जप्त किया गया है तथा तीनो आरोपियो को न्यायालय जुन्नारदेव में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है जिनसे पूछताछ जारी है। विवेचना के दौरान आरोपियो से जप्त की गई सामग्री (1) मोटर साईकल क्र. MP-28-ZK-4958 हीरो एचएफ. डीलक्स एवं एक रेडमी कंपनी का स्मार्ट फोन
गिरफ्तार आरोपियो का
विवरण (1) झाडू पिता गिरधारीलाल खरेटवाल उम्र 57 साल ग्राम थावरीकला थाना चांद जिला छिन्दवाड
(2) शुभम पिता झाडू कसार उम्र 24 साल निवासी ग्राम थावरीकला थाना चांद जिला छिन्दवाडा
(3) शिवानी कसार पिता झाडू खरेटवाल उम्र 22 साल निवासी ग्राम थावरीकला थाना चांद
मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीमः- निरीक्षक राकेश बघेल थाना प्रभारी जुन्नारदेव, उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, सउनि. सतीष दुबे, मप्रआर. 134 प्रेमलता धुर्वे, आर. 559 रामअवतार तिवारी, आर. 794 नीलेश पाल, आर. 1103 संतोष धुर्वे, आर. 961 राजपाल बघेल, आर. 522 भगवानसिंह, आर. 868 हितेन्द्र रघुवंशी, आर. 842 अनिल उइके, आर. 646 संदीप झरबड़े, थाना जुन्नारदेव , सायबर सेल से आर.542 आदित्य रघुवंशी, प्रआर. 811 नितिन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












