

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* आगामी विधानसभा चुनावों की दृष्टि से नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया द्वारा मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR)एस कार्यक्रम को लेकर शनिवार को रजाखेड़ी स्थित विधायक कार्यालय में क्रमशः सागर ग्रामीण मण्डल और मकरोनिया ग्रामीण मंडल की एवं सिद्धेश्वर मंदिर,सदर में सदर मण्डल की एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में मण्डलों के बूथ अध्यक्षों एवं BLA- 2 पदाधिकारी को उनके दायित्व की जानकारी दी गई। विधायक लारिया ने कहा कि मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण 4 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान BLA-2 की भूमिका बेहद अहम रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता निर्वाचन आयोग के BLA के साथ मिलकर घर-घर जाकर 2002 की मतदाता सूची से मतदाताओं का मिलान करेंगे जिससे फर्जी और अवैध मतदाताओं को हटाया जा सके। विधायक लारिया ने कहा कि हर बूथ पर भाजपा BLA-2 की जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र की सूची शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटि रहित बनाए। विधायक लारिया ने कहा कि राजनीति में ऊर्जा और उत्साह जरूरी है। जो कार्यकर्ता उत्साह से भरा रहता है, वही संगठन की रीढ़ बनता है। उन्होंने कहा कि 23 वर्ष बाद मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण हो रहा है, इसलिए भाजपा कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ इस अभियान में भाग लेना चाहिए। गलत या फर्जी वोटों को हटवाना, नए पात्र मतदाताओं को जोड़ना और सूची को सही स्वरूप में लाना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है। कार्यशाला में यह भी स्पष्ट किया गया कि फॉर्म-6 से नए मतदाता जोड़े जाएंगे, फाॅर्म- 7 से गलत या अवैध मतदाता हटाए जाएंगे, फाॅर्म- 8 से सुधार कार्य किए जाएंगे, जबकि फॉर्म-8ए से स्थानांतरण जैसी प्रविष्टियों का कार्य होगा। विधायक लारिया ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची का गहन अध्ययन कर प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम जोड़ने और अपात्र को हटाने में सक्रिय भूमिका निभाएं जिससे भाजपा का हर बूथ “सशक्त और सटीक” बने ,कार्यशाला में बड़ी संख्या में मण्डल अध्यक्षगण, भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं BLA-2 उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि मतदाता सूची को सही करवा कर 2025 में भाजपा को मजबूत आधार प्रदान करेंगे।





