A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्रिकेटखेलदेश

टई20 क्रिकेट विश्व कप मैच- इंग्लैंड और नेपाल के बीच खेला जा रहा है।

ग्रूप सी के इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का निर्णय किया

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 08 फरवरी 2026

नागपुर — टी20 क्रिकेट विश्व कप 2026 का पांचवां मैच आज रविवार 8फरवरी को इंग्लैंड और नेपाल के बीच खेला जा रहा है। ग्रुप सी के इस मैच में इंग्लैंड की क्रिकेट टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम से जोस बटलर और फिल साल्ट पहले बल्लेबाज के लिए मैदान मे उतरे हैं। किक्रेट के खेल के इतिहास में ऐसा पहली बार है जबकि इंग्लैंड और नेपाल की टीमें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक दूसरे के आमने सामने होंगे। इंग्लैंड की टीम विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड और श्रलंका के खिलाफ सीरीज जीतकर आई है। इंग्लैंड की टीम विश्व कप मे दो बार की चैम्पियन रह चुकी हो।इंग्लैंड टीम की कप्तानी इस बार हैरी ब्रूक के हाथों मे है। दूसरी तरफ नेपाल की टीम 2014 मे अफगानिस्तान को विश्व कप मे पराजित कर चुकी है टीम ने अभीतक के टूर्नामेंट में दो ही मैच जीते हैं। नेपाल के ऑफ स्पिनर मल्ला इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू कर रहे हैं। आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मे खेले जा रहे टी20 विश्व कप मे 10ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट गिरने के बाद 84 रन । क्रीज पर जोस बटलर और जैकब बेथेल । दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है-: नेपाल- कुशल भुतरेल, आसिफ शेख- विकेटकीपर, रोहित पौडेल -कप्तान, दीपेन्द्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा,करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछने, शेर मल्ला ।। इंग्लैंड-: फिल साल्ट, जोस बटलर- विकेटकीपर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक- कप्तान, सैम करन , विल जैक्स, लियम डॉसन, जोफरा आरचर, आदिल रशीद, ल्यूक वुड ।। इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा, बटलर 26’रन बनाकर आउट हो गए। नंदन यादव 5वें ओवर में जोस बटलर को कैच आउट कराया। बटलर नंदन की बॉल पर बैकफुट पर कट करने पहुंचे बैट का एज लगा और बॉल सीधे आसिफ शेख के हाथों में पहुंच गई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मे टी20 विश्व कप मे इंग्लैंड का स्कोर 20 वें ओवर के बाद 7 विकेट गिरने के बाद 184 । मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मे आज खेले गए टी20 विश्व कप का 5वां मैच मे इंग्लैंड ने नेपाल को 185रनों का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के 5वें मैच मे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर की समाप्ति पर 7विकेट खोकर 184 रन बनाए है। जैकब बेथेल ने55रन कप्तान हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए। विल जैक्स ने 18 गेदों पर नाबाद 39रनों की पारी खेली। उन्होनें आखिरी ओवर मे तीन 6के भी मारे। नेपाल की ओर से नंदन यादव और दीपेन्द्र सिंह ऐरी ने दो दो विकेट झटके। 20वें ओवर मे विल जैक्स ने करन केसी के ओवर मे तीन 6के लगाते हुए इंग्लैंड के स्कोर को 7विकेट पर 184 तक पहुंचया। 20वें ओवर में विल जैक्स ने दूसरी तीसरी और अंतिम गेंद पर 6का मारा। ओवर की 5वीं गेंद पर करन केसी नॉन स्ट्राइकर पर रन आउट हो गए। नेपाल को मैच जीतने के 185 रन बनाने होंगे।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!