A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्रिकेटखेलदेशनागपुरमहाराष्ट्र

टी20 क्रिकेट विश्व कप- अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 183 रनों का लक्ष्य दिया

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा मैच

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 08 फरवरी 2026

नागपुर ====> टी20 क्रिकेट विश्व कप मैच के अंतर्गत अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में यह ग्रूप डी का पहला मैच है। अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप के चौथें मैच में न्यूजीलैंड के सामने 183रनों का लक्ष्य रखा। अफगानिस्तान ने 20ओवर में 06 विकेट खोकर 182 रन बनाए। गुलबदीन नाईब ने63 रन बनाए। सेदि कुल्लाह अटल ने 29, रहमान उल्लाह गुरबाज नै 27 , दारविश रसूली ने 20रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए लाॅकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट लिए, मैट हैनरी , रचिन रवींद्र और जैकब डफी ने एक एक विकेट लिए। न्यूजीलैंड ने 16 ओवर के बाद 5 खोकर 155 रन बनाए। मार्क चापमन को उमरजई ने आउट किया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आज खेले जा रहे टी20 विश्व कप मैच मे न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के 182 रनो का पीछा करते हुए 183 रन 17•5 ओवर मे 5विकेट गंवाकर पूरा कर लिया है। न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ ही टी20 विश्व कप मैच की शुरुआत कर ली है। न्यूजीलैंड की टीम ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है। टी20 क्रिकेट विश्व दोनों टीमों की प्लेइंग-XI-: न्यूजीलैंड- फिन एलन, टिम साइफरट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर-कप्तान, जेम्स नीशम, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हैनरी।।। अफगानिस्तान-: रहमान उल्लाह, इब्राहिम जादरान, सेदिक उल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुलाह, उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन, राशिद खान- कप्तान, फजलहक, फारूकी, जियाउर रहमान, । न्यूजीलैंड ने जीत के साथ टी20 विश्व कप मैच 2026 मे शानदार शुरुआत की। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले मूकाबले मे अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है। चेन्नई के चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम मे अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के मैच मे 6 विकेट पर 182 रन बनाए, इसके जवाब मे न्यूजीलैंड की टीम ने 17•5 ओवर मे ही 5 विकेट खोकर 183 रनों लक्ष्य पूरा कर लिया है। टीम के लिए ओपनर टिम साईफरट ने अरधशक 63 बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 42रन , मार्क चैपमैन ने 28रन डेरिल मिचेल ने नाबाद 25रनो की पारी खेली। टीम के लिए साईफरट को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!