A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

डीएवी पब्लिक स्कूल खलारी में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई।।

डीएवी पब्लिक स्कूल खलारी में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी

खलारी। डीएवी पब्लिक स्कूल खलारी में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए शनिवार को भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक हवन से हुई, जिसमें कक्षा 12 के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक शामिल हुए। हवन के दौरान अभिभावकों ने अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आहुतियाँ अर्पित कीं।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार, उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता और शिक्षकों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहें, जिनके मार्गदर्शन से वे आज इस मुकाम तक पहुँचे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए तथा जीवन की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास और परिश्रम से करने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों को अपने परिवार और समाज के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प भी दिलाया गया।

इस अवसर पर कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रमों में गायन, नृत्य एवं खेल शामिल रहे। विद्यालय के हेड बॉय साकेत कुमार एवं हेड गर्ल रीया सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में आयोजित रैंप वॉक आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें छात्राओं को ‘मिस फेयरवेल’ एवं छात्रों को ‘मिस्टर फेयरवेल’ के खिताब से सम्मानित किया गया। कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से वैलिडिक्टरी डांस प्रस्तुत किया।

समारोह के अंत में प्राचार्य द्वारा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को पेन एवं चॉकलेट भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।

Back to top button
error: Content is protected !!